पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी व्यपापारियों का धरना खत्म

बजरी व्यपापारियों का धरना खत्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यज. बालोतरा
अर्थ मूवर्स एसोसिएशन बालोतरा के बैनर तले पिछले 15 दिन से रेस्ट हाउस के बाहर चल रहा धरना आखिर शनिवार को विधायक अमराराम चौधरी के आश्वासन के बाद उठा लिया गया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में जल्दी ही कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि बजरी के मनमाने दामों के विरोध में मजदूर यूनियन, ट्रैक्टर-ट्रक यूनियन, ठेकेदारों आदि की ओर से धरना दिया जा रहा था। विधायक चौधरी ने बताया कि उन्होंने यह मसला विधानसभा में भी उठाया और इस पर राज्य सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना उठा दिया गया। इस अवसर पर मनोहरसिंह गूगड़ी, ठाकराराम भाट, माणकचंद गहलोत, देवीसिंह मेवानगर, जितेंद्रसिंह मेवानगर, वागाराम चौधरी, कमल पूंगलिया, खीमसिंह मूंगड़ा, साबिरखां मेहर,
हुक्माराम प्रजापत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



बालोतरा. रेस्ट हाउस के आगे बजरी के दामों को लेकर धरना दे रहे लोगों से समझाइश कर रहे विधायक।