- Hindi News
- ‘विधायक बताएं रिफाइनरी के पक्ष में है या नहीं’
‘विधायक बताएं रिफाइनरी के पक्ष में है या नहीं’
भास्कर न्यूज. बालोतरा
कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने स्थानीय विधायक अमराराम चौधरी से आग्रह किया कि वे अपना विजन स्पष्ट करें कि वे रिफाइनरी के पक्ष में या विधानसभा में दिए गए अभिभाषण के। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में यह स्पष्ट करें अन्यथा विधायक के घर के आगे धरना देकर खुलासा करवाया जाएगा। प्रजापत ने कहा अगर चौधरी रिफाइनरी के पक्ष में है तो नेतृत्व करें, हम आपके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने आका व रिलायंस ग्रुप को खुश करने के लिए समीक्षा के नाम पर रिफाइनरी लगाने का निर्णय लंबित किया जा रहा है। प्रजापत स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी रिफाइनरी मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को भ्रमित किया है। किसी भी कीमत पर रिफाइनरी अन्यत्र नहीं जाने देंगे। प्रजापत ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुददे पर हम सरकार के साथ है। स्थानीय विधायक रिफाइनरी की पैरवी करते है तो हम साथ देंगे। मंत्री पद के लोभ में विरोध किया और रिफाइनरी नहीं लगी तो कांग्रेस आम जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करेगी।
पचपदरा. तहसील मुख्यालय के आगे रजिस्ट्री पर रोक हटाने व रिफाइनरी पचपदरा में ही लगाने की मांग को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मुख्यमंत्री के नाम कार्यवाहक तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया। पचपदरा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणाराम चौधरी ने बताया कि पिछले सात माह से रजिस्ट्री पर लगी रोक के कारण किसानों ही नहीं आमजन के हर काम अटके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को समर्थन दिया, मगर सत्ता सुख मिलते ही जनता की पीड़ा को ही भूल गई।
उन्होंने कहा कि रिफाइनरी को अन्यत्र ले जाने के लिए हमारी लाशों पर से गुजरना होगा। पत्रकारों के प्रश्नों के प्रत्युत्तर में बजरी रॉयल्टी, मीठे पानी व आर ओ बी पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक ने कहा कि आप बीस वर्षों में मीठा पानी नहीं ला सके, हम मीठा पानी लाए। अब सप्लाई बंद क्यों है? उन्होंने कहा कि यह सब कमजोर पैरवी की वजह से है। बहाने जनता को भ्रमित करने के लिए है। आरओबी के लिए भी अब जब राशि स्वीकृत होकर शिलान्यास हो गया है। फिर अडंगा क्यों? प्रजापत ने स्थानीय विधायक के प्रति आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि वे वीजन स्पष्ट करें कि आरओबी बनना चाहिए या नहीं। रिफाइनरी पचपदरा में लगनी चाहिए या नहीं। स्पष्ट घोषणा करने में शर्म क्यों?
पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने दिखाए आक्रामक तेवर, विधायक के घर के सामने देंगे धरना
विचार गोष्ठी आयोजित
बाड़मेर. राउप्रावि तिरसिगड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम हुआ। बीएलओ हनुमानराम डऊकिया ने मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान मजबूत लोकतंत्र का निर्माण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सायम खान ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की अहम भूमिका है।उन्होंने निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी में जुम्मा खान, अयूब खान, ओसमान खान ने भी विचार व्यक्त किए।
दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
धोरीमन्ना. थानातंर्गत एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कमला पुत्री हरिराम ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति मांगीलाल, देवर ओमप्रकाश, ससुर पूनमाराम, सास सजना ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया।