हर मंगलवार को बिजली चौपाल
बालोतरा. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए हर मंगलवार को ३३/११ केवी सब स्टेशन पर बिजली चौपाल का आयोजन होगा। अधिशाषी अभियंता मेघाराम प्रजापत ने बताया कि इसके अंतर्गत २९ जनवरी को उपखंड पचपदरा में ३३/११ केवी सब स्टेशन पचपदरा पर, उपखंड सिवाना में ३३/११ केवी सब स्टेशन सिवाना, उपखंड पादरु में ३३/११ केवी सब स्टेशन पादरु, उपखंड बालोतरा ग्रामीण में ३३/११ केवी सब स्टेशन पादरु फांटा पर बिजली चौपाल का आयोजन होगा।