- Hindi News
- ग्रामीण स्कूलों में रही राष्ट्रीय पर्व की धूम
ग्रामीण स्कूलों में रही राष्ट्रीय पर्व की धूम
भास्कर न्यूज - बालोतरा
ग्रामीण अंचल, निजी व सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया। राष्ट्रीय पर्व पर उपखंड की सीनियर सैकंडरी स्कूल में सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ व्याख्याता किशोर कुमार व्यास ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार इंडियन पब्लिक स्कूल में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने झंडारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। इसी तरह सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के राजकीय डॉ.अंबेडकर छात्रावास में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इसी तरह परमार्थ खेताराम उमावि में गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य कांतिलाल मनणा ने झंडारोहण किया। स्कूल के संचालक खेताराम मनणा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नरपतसिंह मनणा ने किया। वहीं महा सिटी पब्लिक स्कूल में संपतराज जोशी व रामनिवास वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इसी तरह प्रो. ऋषिनाथ आर्य बाल विद्या मंदिर स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। बालोतरा को-ऑपरेटिव बैंक में गणतंत्र दिवस पर समारोह मनाया गया। आदर्श विद्या मंदिर उमावि माजीवाला में मुख्य अतिथि बाबूलाल प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। मुख्य वक्ता सचिव गंगा विष्णु विश्नोई एवं व्यवस्थापक शांतिलाल, छात्रावास प्रभारी जेठमल, प्राचार्य धीरज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार ने किया। ज्ञान दिशा स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह प्रकृति के रक्षक लक्ष्य के साथ मनाया। बालक नकुल राठी ने ध्वजारोहण किया। संस्थान अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव ओमप्रकाश बांठिया सहित कई मौजूद थे। इसी प्रकार नूरानी मोहल्ला स्थित मयूर पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि बृजमनोहर पिथाणी ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह, श्री मुकनदास रामेश्वरदास राजकीय उप्रावि में प्रधानाध्यापक मोहनलाल आर्य ने ध्वजारोहण किया। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल में 65वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। निकटवर्ती पारलू गांव स्थित राजकीय उमावि में गणतंत्र दिवस पर समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में सरपंच नारायणलाल मेघवाल, भामाशाह खीमराज भागोणी, सेवानिवृत्त व्याख्याता गजेंद्रसिंह जुगतावत, पूर्व सरपंच सुमेरमल बाफना, गजेंद्रसिंह चारण मौजूद थे। हिमाड़ा स्थित प्रज्ञान रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। कांग्रेस कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी ने कार्यालय पर तिरंगा ध्वज फहराकर उपस्थित कांग्रेसजनों को बधाई दी एवं मिष्ठान वितरित की। समारोह में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, नगरपरिषद प्रतिपक्ष नेता रतन खत्री, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलाराम टाक, कोषाध्यक्ष धनराज घांची, कार्यालय मंत्री देरावरसिंह सहित कांग्रेसजन मौजूद थे। इसी प्रकार पेंशनर समाज भवन में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। पेंशनर समाज के मंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने पेंशनर समाज भवन पर ध्वज फहराकर सलामी दी।
कल्याणपुर. 65वां गणतंत्र दिवस कस्बे के राउमावि में हर्षोल्लास से मनाया। सरपंच दौलाराम कुआ ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य विजयसिंह राठौड़ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसी प्रकार थोब के राउमावि में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरपंच परबतसिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। वहीं थोब के न्यू आदर्श उप्रावि में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। अध्यापक हुकमसिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि एडवोकेट वीरम सिंह महेचा व अध्यक्षता महिपालसिंह ने की। मंच का संचालन दिनेश कुमार ने किया।
मोकलसर. 65वां गणतंत्र दिवस मोकलसर व महिलावास कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाया। मोकलसर क्षेत्र की सभी स्कूलों का आयोजन राउमावि रामदान हुंडिया में हुआ। समारोह में सरपंच रेशमीदेवी भाटी बतौर अतिथि शरीक हुई। वहीं महिलावास के राउमावि में सरपंच भीखी देवी माली की ओर से ध्वजारोहण किया। महिलावास के श्री खेतेश्वर आदर्श उमावि में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से सरोबार गीतों की प्रस्तुति दी। स्कूल संस्थापक अशोक सिंह राजपुरोहित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।
खंडप. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। मुख्य समारोह राउमावि प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संपतराज जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष संस्था प्रधान छगनलाल व्यास ने झंडारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च-पास्ट, सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार सरवड़ी चारणान के रामावि में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि जेठूदान चारण व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य गणेशाराम चौधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। संस्था प्रधान चुन्नीलाल चौधरी ने धन्यवाद दिया।
जसोल. उप तहसील मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह श्री एसएन वोहरा राजकीय उमावि प्रांगण में आयोजित हुआ। अतिथियों ने ध्वजारोहण व मार्च-पास्ट की सलामी ली। इसके बाद सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में जसोल सरपंच मंजूदेवी बारासा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच भगवतसिंह जसोल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मेघवाल, उप सरपंच राजेंद्र छाजेड़ तथा अध्यक्षता मानाराम मेघवाल ने की। बालोतरा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच भगवतसिंह, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरमैन कांतिलाल ढेलडिय़ा, शाखा मैनेजर रतन जैन ने झंडारोहण किया। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया ।
समदड़ी. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाया। कस्बे के राउमावि प्रांगण में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार बद्रीदान चारण व रामद्वारा के संत क्षमाराम महाराज ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्यों के लिए भामाशाह, गणमान्य नागरिक, कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सरपंच बाबूलाल परिहार, पंचायत समिति सदस्य पुरषोतम सोनी, नायब तहसीलदार मोटाराम चौधरी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चारण, भाजपा उपाध्यक्ष खेमराज व्यास सहित कई मौजूद थे। कस्बे में तहसील कार्यालय में तहसीलदार बद्रीदान चारण, ग्राम पंचायत में सरपंच बाबूलाल परिहार, पुलिस थाने में थानाधिकारी अमरसिंह की ओर से झंडारोहण किया।