सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण आयोजित
बालोतरा. तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में कन्या मंडल की ओर से सशक्त बनो सेमिनार व सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कन्या मंडल प्रभारी ममता गोलेच्छा ने बताया कि हम सशक्त कैसे बन सकते हैं, हम सशक्त हैं या नहीं। हमारे व्यक्तित्व में कमजोरियां झलकती हैं यां नहीं, हम सशक्त पूरी तरह से है पर भावनात्मक रूप से हमें सशक्त बनना पड़ेगा। इसके लिए हमें सकारात्मक बनना पड़ेगा। कन्या मंडल संयोजिका शीतल डागा ने सहिष्णुता की अनुप्रेक्षा करवाई व शिल्पा गोलेच्छा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल की हर सदस्य ने सशक्त बनो सेमिनार में अपनी सहभागिता दी। महिला मंडल की अध्यक्षा नारायणीदेवी छाजेड़ सहित महिला मंडल की सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।