पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्र छात्राओं को दिए स्वेटर

स्कूली छात्र-छात्राओं को दिए स्वेटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. भारत विकास परिषद की ओर से सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्कूल वाल्मीकि बस्ती में आयोजित किया गया। परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पुखराज राठी ने बताया कि परिषद की ओर से भामाशाह बाबूलाल बांसवाड़ा के आर्थिक सहयोग से मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति महेश बी चौहान के आतिथ्य में स्कूल के 43 छात्र-छात्राओं को सर्दी के बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति चौहान ने बताया कि परिषद स्कूलों में सभी प्रकार के कार्यक्रम करती रहती है। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर सरकार के क्षेत्र में और पर्यावरण के क्षेत्र में भी परिषद हर समय तैयार रहती है। भामाशाह बाबूलाल बांसवाड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। परिषद का परिचय भवानीशंकर गौड़ ने दिया तथा स्वागत भाषण व सभी का स्वागत रामस्वरूप गर्ग ने किया। सचिव अशोक श्रीमाली ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में अध्यापक सुरेश धारू की ओर से सभी का आभार स्कूल परिवार की ओर से किया गया। समारोह में पार्षद प्रताप लालवाणी, परिषद के भरत लोहिया, भगवानाराम, ओमप्रकाश, भीमा राम, महेंद्र रति, मनोज धारू सहित कई जने
मौजूद थे।