पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता मंत्री किलक का स्वागत

सहकारिता मंत्री किलक का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक के बाड़मेर गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद जयपुर लौटते वक्त बागुंडी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बालोतरा अरबन बैंक के चेयरमैन राजेश जैन के नेतृत्व में साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खेताराम प्रजापत ने बताया कि इस दौरान जैन ने मंत्री के साथ बैंक के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंत्री किलक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल, नगरपरिषद उप सभापति रामलाल राजपुरोहित, पार्षद नेमीचंद माली, दुर्गादेवी सोनी, रोहित सोलंकी, पुष्पराज जैन, बंशीगिरी सहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा की। मंत्री किलक ने लोकसभा चुनाव में टार्गेट 25 के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
पचपदरा. सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने सांभरा-आशापुरा माता के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व सरपंच विजयसिंह राठौड़ के नेतृत्व में नमक उत्पादक संघ ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर रिफाइनरी से प्रभावित हो रही नमक की खानों का उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर उनकी पूरी पैरवी करेंगे। रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटवाने की मांग को लेकर अध्यक्ष राणाराम धतरवाल के नेतृत्व में काश्तकारों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक अमरा राम चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष मदन चौपड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा, नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।