पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर्व पर कायम की भाईचारे की मिसाल

गणतंत्र दिवस पर्व पर कायम की भाईचारे की मिसाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना. देवंदी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर्व पर ग्रामीणों ने वर्षों से जारी आपसी मनमुटाव को दूर कर एक जाजम पर बैठ आपसी प्रेम व भाईचारा की मिसाल कायम की। इसमें देवंदी में ठाकुर जसवंतसिंह देवंदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया कि पूर्व में हुए आपसी मनमुटाव को भुलाकर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सौहार्द की भावना रखने के साथ मिलजुल रहेंगे। साथ ही भविष्य में वैमनस्य पैदा नहीं करने का संकल्प लिया। बैठक में चतुरसिंह सांगू, अनोपसिंह मवड़ी, भोपालसिंह देवंदी, चंदनसिंह राठौड़, मानसिंह राठौड़, जबरसिंह राठौड़, दरियापूरी, जबरसिंह मवड़ी सहित ग्रामीण मौजूद थे।