- Hindi News
- ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने जताया आभार
ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने जताया आभार
भास्कर न्यूज - बालोतरा
राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने भाजपा जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पंचारिया का राज्यसभा सदस्य के लिए नाम प्रस्तावित करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे का आभार व्यक्त किया।
युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष अनुप शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संरक्षक भवानीशंकर गौड़, एडवोकेट गोविंदसिंह राजपुरोहित, बजरंग पालीवाल, संभागीय प्रवक्ता जितेंद्र कुमार दवे, पुरुषोत्तम व्यास, रमेश त्रिवेदी, देरामसिंह राजपुरोहित, अशोक श्रीमाली, नरेद्र शर्मा, हड़मान पालीवाल, सत्यनारायण, बसंत शर्मा, संतोष शर्मा, श्याम सुंदर गौड़, गोपाल पारीक, कांतिलाल व्यास, शिवप्रसाद दवे, राजेंद्र सारस्वत, मनोज दवे, रामलाल शर्मा, गिरीराज सहित प्रबुद्ध महासभा से जुड़े लोगों ने ब्राह्मण नेता नारायण पंचारिया को बधाई दी।