पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
एनआरएचएम प्रबंधकीय संविदा कार्मिक समस्या समाधान समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पूरण वैष्णव ने बताया कि राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग के अंतर्गत एनआरएचएम के 17 कैडर्स एवं मनरेगा के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब एक लाख बीस हजार संविदा कार्मिकों के स्थायीकरण की घोषणा विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में की थी, लेकिन अभी तक स्थायी नहीं किया है। इस दौरान श्रवणसिंह बूड़ीवाड़ा, श्रवण गहलोत, मेहबूब खां पठान, पंकज पंवार, अमृत सैन, जितेंद्रसिंह राजपुरोहित, भावना कुमारी, कौशल्या वैष्णव, घनश्याम, भरत कुमार व राकेश कुमार मौजूद थे।