- Hindi News
- राजाराम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
राजाराम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
बालोतरा. राजाराम छात्रावास में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी युवा शिक्षकों की ओर से राजाराम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्गों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम मनोज चौधरी, द्वितीय ईश्वर पटेल व भागीरथ पटेल व करना राम तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कृष्णकुमार प्रथम, भागीरथ द्वितीय व हनुमान चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतियोगियों को भामाशाह रामाराम थोब की ओर से पुरस्कृत किया गया।