शिक्षकों का सम्मान
खंडप. क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सरवड़ी चारणान के रामावि में सिवाना उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह रखा गया।
समारोह में रामावि के नोडल प्रधानाध्यापक मसराराम राणा व रामावि खंडप के वरिष्ठ अध्यापक शैतानसिंह भाटी को एसडीएम गोमती शर्मा की ओर से सम्मानित करने पर सरवड़ी चारणान के वाशिंदों व स्कूल स्टाफ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।