ईमानदारी से काम कर लक्ष्य पाएं : चूली
बाड़मेर. संजीवनी क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशनसिंह चूली ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अपने दिलो दिमाग में भाईचारा व बंधुत्व की भावना से एकजुट होकर अपना लक्ष्य पाएं। उन्होंने ईमानदारीपूर्ण कत्र्तव्यनिष्ठा से काम कर सदैव आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ लेखाधिकारी झामनदास सोनी ने बताया कि राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हमें देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने शिक्षित होकर सभी वर्गों को विकास का समान अवसर देने की सीख दी। विभागाधिकारी मानव संसाधन मोहनसिंह कोटड़ा ने कहा कि हमें नारी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा का अधिक से अधिक अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया। संस्था के अन्य कर्मचारी रामसिंह तेजमालता, राजेन्द्रसिंह लूणू, नरपतसिंह, कृष्णकांत जोशी, भवानीसिंह दरूड़ा, दिनेश कुमार, श्वेतांग जोशी, रामसिंह उंडखा, मिश्रीलाल खत्री, दलपतसिंह, गुलाबसिंह, मेवसिंह एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संजीवनी के मीडिया प्रभारी रामकिशोर विश्नोई ने बताया कि इसी तरह समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में संजीवनी ग्रुप के वासुदेव सिंह, सीईओ निजी सचिव शैतानसिंह, विपणन अधिकारी भूपेंद्र तेली ने झंडारोहण किया।