पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन

अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सार्वजनिक व लोक स्थानों पर समाज से जुड़े अपराधों को रोकने एवं महिला बच्चों तथा अन्य पीडितों की समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर पुलिस उप अधीक्षक एचसी/एसटी सैल बाड़मेर के सुपर विजन में पुलिस नियंत्रण कक्ष में हेल्प लाईन स्थापित की गई है। जिसके लिए सहायक उप निरीक्षक मोतीराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं हेल्पलाइन नंबर 9530438100 है। साथ ई-मेल आईडी ष्ह्म्द्बद्वद्गष्शठ्ठह्लह्म्शद्यड्ढड्डह्म्द्वद्गह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व है । इस हेल्पलाइन के जरिए स्त्री प्रताडऩा व स्त्री उत्पीडऩ से संबंधित, बच्चों से संबंधित, अनुसूचित जाति व जनजाति तथा कमजोर वर्गों से संबंधित व माफिया गतिविधियों से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। इसके अतिरिक्त स्कूलों/कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों मे शिकायत पेटी रखी लगाई गई है।