पांच मामलों में 11 जुआरी गिरफ्तार
बाड़मेर. शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अगल जगहों पर छापामारी कर पांच मामलों में 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकरलाल ने कसाइयों का वास बाड़मेर से सफी मोहम्मद व कालू सिंह को, फकीरों का वास से खड्गसिंह व रोशन अली को गिरफ्तार किया। इसी तरह रुपाराम एएसआई ने नेहरू नगर से जगदीश और हड़ुमानराम निवासी गंगाई नगर को, आदर्श स्टेडियम से देवाराम और विजयकुमार को को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ राशि व जुआ सामग्री बरामद की। इसी तरह सोमवार को बंशीलाल, लेखराज व हंसराज को गिरफ्तार कर करीब साढ़े आठ सौ रुपए बरामद किए।
अवैध शराब बरामद: कोतवाली पुलिस एएसआई ने नेहरू नगर कस्बे से लूणसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत निवासी गंगाला के कब्जे से 20 पव्वे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।