पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल चेतना का महाअभियान शुरू

जल चेतना का महाअभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जिले में सोमवार को जल चेतना के सबसे बड़े चेतना अभियान की शुरुआत की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सीसीडीयू की आईईसी इकाई, केयर्न एनर्जी और धारा संस्था के सहयोग से ‘प्रोमिस फॉर फ्यूचर’ नामक महाअभियान की शुरुआत जिला प्रमुख मदन कौर ने समारोह में पोस्टर का विमोचन कर की। उन्होंने देशवासियों को वर्षभर भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन में जल की आवश्यकता पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए हमें पानी की प्राचीन तकनीक और जलप्रबंधन पर लौटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा हमारी संस्कृति और परंपराओं में सदियों से रची-बसी रही है। दुर्भाग्य से आधुनिक जीवनशैली ने हमें पानी बचाने में नहीं बर्बाद करने में निपुण बनाया है। सीसीडीयू के आईईसी कंसल्टेंट अशोक सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जिले में पानी को लेकर आयोजित हुए जनचेतना कार्यक्रम से यह प्रभावी और व्यापक होगा। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, कॉलेज और विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा।आगामी छह माह तक चलने वाले इस अभियान को कई आयोजन से जोड़ा जाएगा। केयर्न इंडिया के सहायक प्रबंधक डाक्टर उमाशंकर द्विवेदी ने कहा कि मानसूनी वर्षा पर अभी भी हमारी कृषि और पेयजल का आधे से अधिक भाग निर्भर है।