पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

जिलेभर में उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. स्टेशन रोड स्थित राउमावि में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मल्लाराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया।छात्रों ने भाषण, गीत व कविता सुनाई। व्याख्याता लक्ष्मणराम चौधरी, दलपतसिंह, हेमराज खत्री ने समारोह में गणतंत्र का महत्व बताया। जिला स्तर पर आयोजित समारोह में अंतरिक्ष में ऊंची उड़ान की झांकी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बलदेव नगर बाड़मेर स्थित राजस्थान ढाढी युवा महासभा में भी गणतंत्र समारोह आयोजित हुआ। इंडियन पब्लिक मावि लीलसर में जिला परिषद सदस्य गिरधारीराम जाणी के आतिथ्य में समारोह मनाया। प्रधानाध्यापक पुरखाराम सियोल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा। बाड़मेर पंचायत के मिठुवाणियों की बस्ती देरासर में प्रधानाध्यापक सी.आर. मूलू के सानिध्य में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही प्रभातफेरी निकाल राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जोशियों का निचला वास स्थित आदर्श विद्या मंदिर उप्रावि में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर धुन सुना दें गीत प्रस्तुत किया तथा होलियां में उड़े रे गुलाल गीत ने भी खूब वाहवाही लूटी। रानी गांव स्थित राउमावि में गणतंत्र दिवस समारोह उगमसिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाया। विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। रामावि मातासर भूरटिया में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। वीर तेजाजी नोबल्स एकेडमी मावि नांद में सरपंच भगाराम के आतिथ्य में समारोह मनाया। संस्था प्रधान कंवराराम बैरड़ ने बालिका शिक्षा को बढ़ाने का आह्वान किया। राउप्रावि पूरानियों का तला में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। इसी तरह राप्रावि डीगड़ा बस्ती गादान में गणतंत्र दिवस रिड़मल सिंह महेचा के मुख्य आतिथ्य में मनाया।
बायतु. राजकीय सीनियर स्कूल में एसडीएम आलोक जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तहसील मैदान में क्रिकेट व विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। प्रधान सिमरथाराम व तहसीलदार द्वारका प्रसाद, विकास अधिकारी मनवीर सिंह ने भी विचार रखे। शिव शक्ति विद्या मंदिर, बायतु में आयोजित समारोह में पंचायत समिति सदस्य चुतराराम ने ध्वजारोहण कर कहा कि आज ऐसे युवा की जरूरत हैजो नैतिकता, संस्कार व देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो। मुख्य अतिथि पुनमाराम मूढ़ ने भी समारोह में भी विचार रखे।
शिव. राउमावि में एसडीएम एम.एस राजपुरोहित ने परेड की सलामी ली। बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर आकर्षक नृत्य किया। मीना मंच के बच्चियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 जनों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति कार्यालय में प्रधान गंगासिंह राठौड़ ने झंडारोहण किया। रामावि गूंगा में सरपंच मुरारदान बारहठ ने झंडारोहण किया। खेतेश्वर विद्या मंदिर उप्रावि पूषण में भी गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया।
कवास. राउमावि कवास में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बाबूलाल सोलंकी ने ध्वजारोहण विद्यार्थियों को पचास किलो मिष्ठान भेंट किया। विशिष्ट अतिथि केयर्न एनर्जी के सीएसआर मैंनेजर ने कहा कि ग्रामीणों व विद्यार्थियों को केयर्न इंडिया रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन उपयोगी संचालित कार्य की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया।
धोरीमन्ना. गुरु जंभेश्वर नोबल्स एकेडमी उमावि बोलों का डेर कोजा में विधायक लादूराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस मनाया। विश्नोई ने विद्यार्थियों को सजग रहकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच कोजा जगमालाराम, एईएन सुजानाराम विश्नोई, गोपीराम कड़वासरा, गंगाराम, गैनसिंह चौहान, धोधा खान, केशाराम सुथार की मौजूदगी में रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। एम.आर मेमोरियल गल्र्स कॉलेज धोरमन्ना में भी गणतंत्र दिवस रेखाराम गुरलिया व अध्यक्ष बीरमाराम के आतिथ्य में मनाया।
गुड़ामालानी. राजकीय सीनियर स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह एसडीएम सुरेश कुमार यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता तहसीलदार मंगलाराम चौधरी, प्रधानाचार्य देदाराम पारंगी व डिप्टी मंगलाराम चौधरी ने की। सरदार पटेल उमावि, संस्कार धाम, मरुधर बाल निकेतन उमावि, मां भगवती आदर्श विद्या मंदिर, अमृतादेवी मेमोरियल उमावि व देशांतरी नाडी नगर उप्रावि में मनाया।
चौहटन. सीनियर सैकंडरी स्कूल में एसडीएम राकेश कुमार चौधरी के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने समारोह में व्यायाम एवं सामूहिक प्रदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता विधायक तरुणराय कागा, सरपंच मोहनलाल सोनी व डिप्टी हरफूलसिंह ने की। इसी पंचायत समिति में विकास अधिकारी लादूराम विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में 11 जनों का सम्मान किया गया।
सिणधरी. विश्वकर्मा छात्र संघ सिणधरी द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड़ व व्यवस्थापक भैराराम जांगिड़ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मां सरस्वती उमावि में मंच प्रवक्ता ओ.पी जांगिड़ ने बताया कि समारोह में छात्रों ने परेड, सूर्य नमस्कार, व्यायाम प्रदर्शन करने के साथ ही लोक गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सियाणी में राउमावि में गणतंत्र दिवस हाकमसिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोक गीत व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। भामाशाह कल्याणसिंह इंद्रोई ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मातेश्वरी विद्या मंदिर मा.वि. भिंयाड़ में खेतसिंह भिंयाड़ ने ध्वजारोहण किया। राउमावि रावतसर में सरपंच अंतरी देवी के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस मनाया।