पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर भारत माता का पूजन

गणतंत्र दिवस पर भारत माता का पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
संस्कार भारती जिला शाखा बाड़मेर की और से आजाद चौक में चारभुजा मंदिर के सामने भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष सिंधी समाज अध्यक्ष भगवानदास ठारवानी, मुख्य अतिथि नरेन्द्र रामावत, विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक पुखराज गुप्ता, जेठाराम खत्री, नखतमल सोनी, नथुमल परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व विभाग प्रमुख श्यामलाल सोनी थे। पुखराज गुप्ता ने कहा कि यह पवित्र दिवस है। संस्कार भारती के जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती की स्थापना जनवरी 1981 में लखनऊ में हुई थी। इस मौके पर अंजना मालू, पूजा, बबली, लूणी, शकुंतला, टीना गोयल, अजबा, कविता ने रंगों से रंगोली सजाई।