शानदान रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस अवसर पर स्काउट के बालचरों एवं गल्र्स गाइड्स द्वारा अपने शारीरिक संतुलन तथा दमखम का अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए पिरामिड्स निर्माण किया। समारोह में श्रीमती किश्नीदेवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर की छात्राओं द्वारा राजस्थानी एवं देशभक्ति लोकगीतों की धुन पर सांस्कृतिक समूह नृत्य पेश किया गया। लोक कलाकार कमरूदीन के संगीत निर्देशन में प्रस्तुत किए गए नृत्य का निर्देशन माया व्यास, कृष्णा खत्री एवं अरूणा व्यास ने किया।