धरना आज
बाड़मेर. राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट के बाहर दिया जाएगा। संघ के जिला संगठन मंत्री हनुमानराम सारण ने बताया कि शिक्षामंत्री की ओर से विधानसभा में विद्यार्थी मित्रों को नियमित नहीं करने के बयान के विरोध में धरना देकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।