- Hindi News
- अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान, ग्रामीणों में रोष
अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान, ग्रामीणों में रोष
बाड़मेर. जिले के राजस्व गांव कनोड़ा कैरावा ग्राम पंचायत बोला तिरसिगड़ी, बिशाला, बिशाला आगौर, आदर्श बस्ती बिशाला, हरियाला मगरा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम सेजुओं की बस्ती में खसरा संख्या 685 ग्राम हरियाला मगरा खसरा संख्या-671 जो कि वक्त सैटलमेंट से लेकर आज दिन तक पहाड़ी, पर्वत, चारागाह के लिए इस खसरे में नजदीक क्रेशर मालिक अवैध खनन कर रहे हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।ज्ञापन में बताया कि उक्त खसरे में करीब 1 लाख से अधिक खाने खोदी गई है जिनसे अवैध खनन किया जा रहा है। क्रेशर की धूल पास में बहने वाली नदी व तालाब में डाली जा रही है जिससे नदी का पानी अवरुद्ध होकर पास के खेतों में भूमि कट रही है। ज्ञापन में प्रार्थी ने विभिन्न बिंदुओं का जिक्र किया।