पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान नई तकनीक को समझें : कोकाटे

किसान नई तकनीक को समझें : कोकाटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन. किसान खेती में नई तकनीक को अपना कर एवं मिक्स क्रॉप के जरिए बदलते मौसम में किसान अपनी आमदानी को बढ़ा सकते हैं। गांव-गांव में किसानों को खेतों तक नई तकनीक पहुंचाने के उद्देश्य से केवीके सक्रियता से काम कर रहा है। किसानों को संगठित एवं जागरुक रहकर इसका फायदा उठाना चाहिए।यह बात चौहटन के लकड़ासर गांव में मालण किसान क्लब के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक के.डी कोकाटे ने व्यक्त किए।समारोह की अध्यक्षता करते हुए जोधपुर जोन के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक वाई.वी.सिंह व केवीके दांता के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रदीप पगारिया ने जलवायु परिवर्तन के कारण एवं समस्याओं का जिक्र करते हुए कई उपयोगी सुझाव किसानों को बताए।