- Hindi News
- गिरल प्लांट की दो यूनिटों का ख्वाब खटाई में
गिरल प्लांट की दो यूनिटों का ख्वाब खटाई में
पूनम सिंह राठौड़ - बाड़मेर
गिरल पॉवर प्लांट थुंबली में प्रस्तावित दो यूनिटों का ख्वाब तीन साल से खटाई में है। विद्युत प्रसारण निगम के माध्यम से जमीन हैंडओवर की गई। यूनिट स्थापित करने के लिए दो बार अलग अलग फर्मों को टेंडर जारी किए। बावजूद इसके अफसरों ने रूचि नहीं दिखाई। नतीजतन दो यूनिट का काम शुरू नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि 2010 में दो यूनिट के लिए पचास हैक्टेयर जमीन अवाप्त की गई थी। इससे बिजली उत्पादन बढऩे की आस जगी थी।
गिरल पॉवर प्लांट में 125-125 मेगावाट की दो यूनिट संचालित हो रही है। बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए 2009 में दो नई यूनिट को मंजूरी मिली। इसके लिए जमीन अवाप्ति का जिम्मा विद्युत प्रसारण निगम को सौंपा गया। निगम ने 2010 में प्लांट परिसर के पास करीब पचास हैक्टेयर जमीन अवाप्त कर उत्पादन निगम को हैंडओवर कर दी। इसके बाद यूनिट स्थापित करने के लिए भेल विंग कंपनी को टेंडर जारी किए गए। कंपनी ने सर्वे के बाद कार्य शुरू नहीं किया। लेटलतीफी में डेढ़ साल बीत गए। फिर से टेंडर जारी किए गए। इस बार भी कंपनी ने हाथ खींच लिए। तीन साल बाद भी यूनिटें स्थापित करने की कवायद शुरू नहीं हो पाई। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि यूनिटों का मामला अब उच्च स्तर पर विचाराधीन है। नए सिरे से टेंडर जारी होने पर ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
:बाड़मेर. गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार सीमा सुरक्षा बल की ओर से डॉग स्क्वॉयड व ऊंटों का हैरतअंगेज करतब हुआ। यह पहला मौका था जब गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के अलावा बीएसएफ के ऊंट व डॉग स्क्वॉयड ने भाग लिया। समारोह के दौरान आग के गोले के अंदर से निकलता डॉग स्क्वॉयड । समारोह के दौरान व्यायाम प्रदर्शन करते बच्चे व ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह। फोटो कालू माली।
॥गिरल पॉवर प्लांट में दो यूनिट स्थापित करने के लिए दो बार टेंडर जारी किए गए। लेकिन अधिकारियों ने रूचि नहीं ली। इस वजह से जमीन हैंडओवर होने के बाद कार्य अटका है।
नरपतसिंह चावड़ा, अध्यक्ष कर्मचारी संगठन पॉवर प्लांट थुंबली।
॥गिरल पॉवर प्लांट की दो यूनिट प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन हैंडओवर की प्रक्रिया पहले हो चुकी है। यह मामला उच्च स्तर पर विचाराधीन है। इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिले है।
ए.पी. अग्रवाल, चीफ इंजीनियर गिरल पॉवर प्लांट थुंबली।
॥विद्युत प्रसारण की जिम्मेदारी जमीन हैंडओवर करने की थी। यह प्रक्रिया तो तीन साल पहले पूरी हो चुकी है। यूनिट स्थापित करने का कार्य उत्पादन निगम का था।
एम.एस. राजपुरोहित, सहायक अभियंता विद्युत प्रसारण निगम बाड़मेर।
अलग-अलग हादसों में चार की मौत
भास्कर न्यूज - बायतु
उपखंड मुख्यालय बायतु क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोगों की टांके में गिरने से मौत हो गई, वहीं एक बालिका को ट्रक ने कुचला वहीं तीसरे हादसे में रेल की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किए।
बालिका को ट्रक ने कुचला
बायतु पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर स्थित माधासर ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर लौट रही दस वर्षीय बालिका राजो पुत्री मूलाराम जाट निवासी माधासर को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मेहराराम पुत्र रुघनाथ राम ने पुलिस थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाने का मामला दर्ज करवाया है।
ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया
ट्रक की टक्कर के बाद बालिका की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बायतु तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा, थानाधिकारी मदनलाल मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया।
ट्रेन की चपेट में आया युवक
बाड़मेर से जोधपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कवास स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद हरखा राम पुत्र स्वरुपाराम ((22)) जाति मेघवाल निवासी कानोड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दो जनों की टांकों में गिरने से मौत
बायतु क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में टांके में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बायतु चिमनजी निवासी खरथाराम पुत्र नगाराम जाट ने पुलिस थाना बायतु में मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई बालाराम((40)) जिसका मानसिक संतुलन ठीक होने से टांके में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
इसी तरह गिड़ा तहसील के ग्राम पंचायत जाखड़ा के राजस्व गांव दानपुरा में पेमी देवी पत्नी सुजाराम भील((30))टांके में गिर गई। जिससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों
मामलों में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किए।
गणतंत्र दिवस पर जन-जन ने गाया जन गण मन
कन्या छात्रावास में फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किसान कन्या छात्रावास बलदेव नगर में हुआ। जहां अतिथि फतेहसिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वहीं इस मौके पर वार्डन अमृत कौर व सोनाराम के जाट सहित सैकड़ों बालिकाएं
मौजूद रही।
डॉग स्क्वॉयड व ऊंटों के करतब रहे खास:
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार बीएसएफ ऊंट व डॉग स्क्वॉयड के करतब दिखाएं गए, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे।डॉग स्क्वॉयड कभी आग के गोले में से निकले तो कभी मुख्य अतिथि को गुल दस्ता भेंट कर सलामी ली। वहीं जवानों के साथ परेड और आतंकी गतिविधियों में भी दुश्मन को पकड़ निकाला। ऐसे नजारे किसी के लिए खास रहे। इसी तरह ऊंटों का कारवें पर कभी सिर के बल तो कभी पैरों के बल खड़े बीएसएफ जवानों की मुद्राओं ने दर्शकों को खूब हंसाया।
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
आदर्श स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता विभाग राज्यमंत्री अजयसिंह किलक ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए खुशहाल राजस्थान तथा खुशहाल बाड़मेर की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के विजन को आगे काम कर रही है, जिससे सभी का सर्वांगीण विकास होगा। बाड़मेर की धरा को वीरों की भूमि बताते हुए राजस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाला बताया। परेड कमांडर आरआई सुरेंद्रसिंह के नेतृत्व में बीएसएफ, राजस्थान पुलिस, बॉर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्डस, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं के दल, स्टूडेंट पुलिस दल, स्काउट तथा गाइड दल ने परेड में भाग लिया। इसके बाद अतिरिक्त कलेक्टर अरुण पुरोहित ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। मुख्य समारोह में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं ने सामूहिक व्यायाम तथा समूह गान की प्रस्तुति दी गई। वहीं शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचरों ने आकर्षक पिरामिड बनाते हुए मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाया।