पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर एमबीआर कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से कॉलेज परिसर में कंटीली झाडिय़ों की कटाई की गई तथा पौधों को पानी पिलाकर श्रमदान किया गया। शिविर कार्यक्रम अधिकारी विकास भडिय़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. आर्य ने स्वयंसेवकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता फरसाराम ने किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना रितिक पंचारिया, छात्र संघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल, ढलाराम देवासी, सलीम खिजली, जोगाराम, भट्टाराम, किशोरकुमार, मुकेशकुमार, सवाईसिंह हेंगड़े, जबराराम आदि मौजूद थे।