पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी जीवन में कार्यानुभव की सीख जरूरी: रजोत

विद्यार्थी जीवन में कार्यानुभव की सीख जरूरी: रजोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. विद्यार्थी जीवन में कार्यानुभव की सीख होना आवश्यक है। शिक्षा के साथ समाजोपयोगी कार्य विद्यार्थी को अनुभव, नेतृत्व, कार्य कुशल योग्यता प्रदान कर जीवन स्तर पर प्रगति की ओर अग्रसर करता है। ये उद्बोधन संत लिखमाराम स्कूल निदेशक जितेंद्रसिंह रजोत ने एसयूपीडब्ल्यू शिविर के शुभारंभ पर स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्राचार्य मुकेश चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक रजोत ने ध्वजारोहण व मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्कूल बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत की। चौहान ने एसयूपीडब्ल्यू शिविर की जानकारी दी प्रतियोगिता में विनोदसिंह प्रथम, प्रवीणा द्वितीय व मोहित सैन तृतीय स्थान रहे। कार्यक्रम में परमेश्वरी सुंदेशा, धनवंती चौहान, जीत मकवाना, खेताराम, अर्मिला चारण, अंबा, डिंपल, सपना जैन, चेतनराम मौजूद थे।