माली जिलाध्यक्ष व चौधरी महामंत्री
भास्कर न्यूज - बालोतरा
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष विनयकुमार चतुर्वेदी एवं मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत की ओर से जिला शाखा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष पद पर केसाराम माली व महामंत्री के पद तिलोकाराम चौधरी को मनोनीत किया। संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्रकुमार परिहार ने बताया कि केसाराम माली एवं तिलोकराम चौधरी ने पिछले लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए। ताकि समय पर शिक्षकों की समस्या का समाधान में सहयोग किया जा सकें। इस मनोनयन पर किशोरपुरी, छगनदास संत, जगदीशपुरी, अजय चंदानी, सुरेश पंवार, रजाक खां, पारसमल, धन्नाराम चौधरी, मोहनसिंह सांखला, अंबाराम चौधरी, रामाकांत शर्मा, ओमप्रकाश पंवार, रूघनाथराम संत, भंवरलाल जांगिड़, चंद्रशेखर परिहार, अनिल खारवाल, बंशीलाल, तोगाराम, श्याम बिहारी मीणा आदि ने हर्ष व्यक्त किया तथा प्रांतीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।