- Hindi News
- वितरण के लिए राशनकार्ड ग्राम पंचायतों को दिए
वितरण के लिए राशनकार्ड ग्राम पंचायतों को दिए
समदड़ी. पंचायत समिति की ओर से कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड परिवारों को वितरण के लिए ग्रामसेवकों को दे दिए गए हैं। पंचायत प्रसार अधिकारी करनाराम पटेल ने बताया कि ग्रामसेवक, ग्राम रोजगार सहायक, कनिष्ठ लिपिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला रसद अधिकारी बाड़मेर ने प्राप्त राशन कार्ड वितरण के लिए ग्रामसेवकों को दिए गए। पांच तरह के राशन कार्ड प्राप्त हुए हैं। इनमें आसमानी रंग का राशन कार्ड एपीएल के लिए, लाल रंग का राशनकार्ड बीपीएल के लिए, पीला रंग का राशन कार्ड अंत्योदय योजना से जुड़े परिवार के लिए, हरा कलर का राशन कार्ड स्टेट बीपीएल के लिए व हल्का गुलाबी कलर का राशन कार्ड अन्नपूर्णा योजना से जुड़े परिवारों के लिए हैं। राशनकार्ड में त्रुटियां होने पर उसी समय उसे सुधार के लिए वापस ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करना होगा। इस दौरान पंचायत पदाधिकारी सुरेश व्यास, चंपालाल देवड़ा, गणेशराम चौधरी आदि मौजूद थे।