‘अनुशासित संघर्ष जल्दी सफलता दिलाता है’
बालोतरा. अनुशासन से किया जाने वाला संघर्ष अनुशासित न्याय दिलाता है। साथ ही परेशानियां भी कम आती है। ये उद्बोधन हरिराम जसोल ने बतौर मुख्य अतिथि के सिवाना डाकघर से लगने वाले शाखा डाकघरों में कार्यरत ग्रामीण डाकसेवकों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पूर्व समारोह में अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कानदास संत सिवाना ने प्रस्तुत किया। समारोह को मानसिंह देवंदी, रतनचंद जैन मूठली, भंवरलाल पादरली ने भी संबोधित किया। समारोह में जितेंद्रसिंह शाखा डाकपाल गोलिया को सिवाना का आने वाले २ वर्षों के लिए ब्रांच सेक्रेटरी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इस दौरान बाबूदास संत देवड़ा, द्वारकादास गुड़ानाल, जबरसिंह मवड़ी, शंकरसिंह मवड़ी, अखादास मैली, रतनसिंह मूठली, जबरसिंह सिणेर, मोकाराम मेघवाल थापन सहित लोग मौजूद थे। समारोह का संचालन हीरसिंह देवंदी ने किया।
- - -