पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभ्य नागरिकों को संगठित होने का आह्वान

सभ्य नागरिकों को संगठित होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
सभ्य नागरिकों के संगठित होने से ही असभ्य ((असामाजिक)) लोगों की शक्ति का क्षय होगा, तभी राष्ट्र में फैली अराजकता का नाश होगा व सुख शांति का साम्राज्य स्थापित होगा। ये उद्बोधन मंडल अध्यक्ष आजाद क्षेत्रपाल गिरी गोस्वामी ने एक कार्यक्रम में स्थानीय मंडल कार्यालय में
व्यक्त किए।
मंडल प्रवक्ता आजाद इम्तियाज अली ने बताया कि सदस्यता अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एकता गायन के साथ हुआ। नगर प्रमुख आजाद नरपत पंवार ने अपने उद्बोधन में बताया कि दो दिवसीय सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर विभिन्न स्कूल व कॉलेज में संपर्क किया जाएगा और अधिकाधिक सदस्य जोड़े जाएंगे। संपर्क प्रभारी आजाद इमरान कादरी ने बताया कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़ें। यह संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा का वैचारिक संगठन है। संगठन में जुडऩे से समाज और राष्ट्र के प्रति लगाव उत्पन्न होता है। कार्यक्रम में आजाद सुखदेव चौहान, आजाद जयंतगिरी गोस्वामी, आजाद हेमंतगिरी गोस्वामी, आजाद रमेश प्रजापति, आजाद भैरूलाल सोलंकी, आजाद मुकेश माहेश्वरी, आजाद सदीक खां, आजाद रफीक पठान, आजाद सुलेमान भाई सहित आजाद बंधु मौजूद थे।