वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला
बालोतरा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक कॉलेज असाडा में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम उड़ान २०१४ के अंतिम दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।
संस्था के निदेशक कैलाश लोहिया ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में द्वितीय वर्ष इलेक्ट्रिकल ने बाजी मारी। इसके बाद मुख्य अतिथि ईश्वरसिंह महेचा तथा विशिष्ट अतिथि लालसिंह शक्तावत ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के फाइनल में फैंसी ड्रेस व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महेंद्रकुमार तथा पोस्टर प्रतियोगिता में कमलेशकुमार विजेता रहे। कार्यक्रम में अतिथियों की ओर से शैक्षणिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप सरपंच हरकचंद जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुदर्शन जुगतावत ने किया।