पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

छात्र संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. एमबीआर कॉलेज छात्र संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश डांगी ने बताया कि बैठक में आगामी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों व अतिथियों के अलावा कोई बाहरी छात्रों व व्यक्तियों के कॉलेज में प्रवेश पर रोक का निर्णय लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. विमला आर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश दिया गया तो कॉलेज के सभी छात्र, संघर्ष समिति के नेतृत्व में ३० अगस्त को वार्षिकोत्सव का विरोध करेंगे। बैठक में विकास धारू, दिलीप कंसारा, रमेश माली, कपिल शर्मा, फिरोज, राणाराम जाट, दिनेश मेघवाल, महेश घांची, सवाई प्रजापत, ओमप्रकाश चौधरी, जसवंतसिंह, भानुप्रताप, घमंडाराम, ललित चौधरी, प्रहलाद, गौरव सहित सभी सदस्य व छात्र मौजूद थे।
- - -