जर्जर सड़क पर पैदल चलना मुश्किल
सिवाना. कस्बे के मुख्य आवागमन मार्ग पिछले दस साल से जर्जर व खस्ताहाल स्थिति में होने के कारण आमजन के लिए पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों की ओर से समय-समय पर मरम्मत की मांग के बावजूद भी प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है। मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष झंकारमल चौपड़ा, कोषाध्यक्ष लच्छीराम माली, वार्ड पंच डीसी चौपड़ा, चंदनसिंह राजपुरोहित सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया कि कस्बे के बस स्टैंड से सदर बाजार रोड, नया कुआं रोड, देवंदी रोड, पादरू रोड, मोकलसर रोड, बोगिया रोड, गौर का चौक व पुरोहितों का वास, जीनगरों का मोहल्ला मार्ग पर डामर पूर्ण रूप से उधड़ चुका हैं तथा बड़े-बड़े पत्थर व गड्ढे होने से आमजन के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
- - -