रोडलाइट व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग
सिवाना. कस्बे के वार्ड संख्या 9 में लंबे समय से रोडलाइट व्यवस्था चौपट होने से आमजन को रात्रि के समय अंधेरे में ठोकरे खाने पर विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीण बंशीर खां जोया सहित मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया कि कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन से रोडलाइट व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की। लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। इससे आमजन परेशान हैं।