पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मायलावास में पेयजल संकट गहराया

मायलावास में पेयजल संकट गहराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना. क्षेत्र के मायलावास ग्राम पंचायत में पेयजल संकट गहराने से आमजन परेशान है। लोग सवाल कर रहे हैं कि सर्दी में यह हालात है तो गर्मी में क्या हालात होंगे। मायलावास उप सरपंच जोग भारती गोस्वामी, विशन सिंह सोमड़ा ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया कि मायलावास गांव में लंबे समय से पेयजल किल्लत होने से ग्रामीण मोल पानी खरीदने पर विवश हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट को लेकर कई बार जलदाय विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की।
- - -