विद्यार्थियों को दी पोशाकें
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्कूल वार्ड संख्या 35 में विद्यार्थियों को भामाशाह की ओर से पोशाकें वितरित की गई।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश आसूदानी के प्रयासों से भामाशाह देवाराम प्रजापत की ओर से स्कूल के 35 विद्यार्थियों को स्कूल पोशाक दी गई। साथ ही प्रत्येक स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस समारोह पर विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप पोशाक, जूते, पाठ्यसामग्री, स्वेटर आदि वितरण करने की घोषणा की गई। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष खीमाराम, स्टाफ अनिता मीणा, हनुमानप्रसाद ढाका, धीराराम डीगलर, भैराराम प्रजापत, जबराराम, खीमाराम आदि मौजूद थे। अंत में प्रधानाध्यापक ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।