- Hindi News
- महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज - बालोतरा
महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष दिनेश पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समाज के रितिक पंचारिया ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेकर जोधपुर संभाग में युवक संघ की आगामी बैठक २ फरवरी व २ मार्च को रखी गई। सचिव भागीरथ राणेजा ने बताया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बैठक में अधिकाधिक समाज बंधुओं को भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में देवीदत्त शर्मा, ईश्वर राणेजा, बाबूलाल, मगराज जाजड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पंचारिया, भैरूलाल राणेजा, रतन कांगला, श्रीराम, गौतम, सत्यप्रकाश, कैलाश पंचारिया सहित सदस्य मौजूद थे। बैठक के अंत में गोपाल पंचारिया ने आभार
व्यक्त किया।