पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढेलडिय़ा सिवांची मालाणी क्षेत्र प्रभारी

ढेलडिय़ा सिवांची-मालाणी क्षेत्र प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जसोल
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ((जयपुर)) ने समाजसेवी कांतिलाल ढेलडिय़ा को सिवांची मालाणी क्षेत्र ((बालोतरा, आसोतरा, टापरा व कनाना)) का प्रभारी मनोनीत किया। तेयुप जसोल के अध्यक्ष जेठमल बुरड़ ने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद जसोल के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल ढेलडिय़ा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ((वर्ष २०१३-१५)) के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहर ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सिवांची मालाणी क्षेत्र के तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा, टापरा, आसोतरा व कनाना परिषद का प्रभारी मनोनीत किया। उन्होंने बताया कि अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ढेलडिय़ा इस परिषदों के द्विवर्षीय प्रभारी के रूप में नियुक्त रहेंगे। जसोल के प्रवीण भंसाली, दिनेश डोसी, राजेंद्र वोहरा, रमेश भंसाली, महेंद्र तातेड़ आर, मंत्री जितेंद्र मोंडोतर, उपाध्यक्ष अमृत बुरड़, पीयूष सालेचा, कोषाध्यक्ष नरेश छाजेड़, सहमंत्री मुकेश भंसाली, कुमारपाल संकलेचा, संगठन मंत्री धनपत संकलेचा सहित तेयुप पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।