एसयूपीडब्ल्यू कैंप में प्रतियोगिताएं
भास्कर न्यूज - बालोतरा
स्थानीय नवकार विद्या मंदिर स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय एसयूपीडब्ल्यू और सीएस कैंप के दूसरे दिन मंगलवार को कब्बडी, वॉलीबॉल, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नवकार कार्यवाहक प्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि कैंप के दूसरे दिन कब्बडी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप प्रथम व द्वितीय स्थान पर कल्पना चावला ग्रुप रहा। इसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में महात्मा गांधी ग्रुप प्रथम व जवाहरलाल नेहरु ग्रुप द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में दीपिका सालेचा प्रथम, महिमा जैन द्वितीय स्थान पर रही। वहीं जूनियर ग्रुप में धनवंती सहेलिया प्रथम व टीना गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी ग्रुप व लालबहादुर शास्त्री ग्रुप ने प्रथम तथा सरदार भगतसिंह ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में सुभाषचंद्र बोस ने प्रथम तथा भगवान महावीर ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कल्पना यादव, सरिता चौधरी व दीपिका जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान नवकार समिति संयोजक गौतमकुमार श्रीश्रीमाल, सचिव प्रकाश वेदमेहता, गोविंददान, किस्तुराराम, आरजू श्रीवास्तव, मुकेश त्रिवेदी, मनोज रमन, हैप्पी बागमार, तनसुख चौपड़ा व प्रकाश माणु
आदि मौजूद थे।