कॉलेज का वार्षिकोत्सव कल
बालोतरा. स्थानीय एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज प्रांगण में गुरुवार सवेरे १० बजे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी व अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. विमला आर्य करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, नगरपरिषद सभापति महेश बी चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल गहलोत, भाजपा मंडल के जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल, बालोतरा भाजपा नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, एबीवीपी जिला संगठनमंत्री भोजराजसिंह व भामाशाह माणकचंद चौपड़ा उपस्थित रहेंगे। प्राचार्या डॉ. आर्य ने बताया कि समारोह में खेलकूद, सांस्कृतिक व साहित्यक सप्ताह रूणझुण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- - -