- Hindi News
- प्रतिभागियों ने बताई तेरापंथ की विशेषताएं
प्रतिभागियों ने बताई तेरापंथ की विशेषताएं
भास्कर न्यूज - बालोतरा
तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में कन्या मंडल की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कन्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कन्या मंडल प्रभारी ममता गोलेच्छा के नेतृत्व में तेरापंथ की विशेषताएं व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में तेरांपथ की विशेषताओं के बारे में रेश्मी वेदमूथा ने अपने विचार व्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता की प्रतिभागियों ने भाषण में बताया कि अध्यात्म क्या है, अध्यात्म यानि स्वयं की खोज। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें जागरूक रहना चाहिए और आज के भौतिकवाद युग में अध्यात्म की बहुत जरूरत है। इससे ही व्यक्ति अपनी पहचान बना सकता है और अपने उद्देश्य की पूर्ति कर
सकता है। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका रजनी शिवनानी व चित्रा श्रीमाली ने निभाई। प्रतियोगिता में मीनाक्षी संकलेचा प्रथम, श्रेष्ठा गोलेच्छा व रूचिका तथा शिल्पा मेहता व शीतल डागा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजक लॉयनेस क्लब जसोल-बालोतरा थे। अध्यक्ष भागवती मांदना, रेखा चौपड़ा व ममता गोलेच्छा ने एंकरिंग की।