- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों ने धरना देकर जताया विरोध
विद्यार्थी मित्रों ने धरना देकर जताया विरोध
बाड़मेर. राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर संघ के जिलाध्यक्ष सांवलसिंह राठौड़ के नेतृत्व में धरना दिया। जिला संयोजक मानाराम सारण ने बताया कि विधानसभा में शिक्षामंत्री द्वारा विद्यार्थी मित्रों को नियमित नहीं करने के बयान की कड़ी निंदा की गई। जिला संगठनमंत्री हनुमानराम सारण ने कहा कि समय रहते सरकार ने संघ की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। धरने को प्रेमसिंह नागड़दा, रुपाराम जाखड़, मोहनलाल मांजू, डूंगरसिंह राजपुरोहित, जयशंकर, धर्माराम चौधरी, मांगीदान चारण, भजनलाल विश्नोई, लेखराज भांभू, कमलेश सारण, श्रवणकुमार डूडी, किशनपुरी गोस्वामी सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बकाया मानदेय को लेकर डीईईओ को अवगत करवाकर जल्द मानदेय दिलवाने की मांग की है।