पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारण नमो आर्मी के नगर अध्यक्ष बने

चारण नमो आर्मी के नगर अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. नरेंद्र मोदी आर्मी की बैठक मंगलवार को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक सारला व अध्यक्षता श्यामसिंह मेवानगर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद पर नरेंद्रसिंह चारण को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सारला ने कहा कि आज देश का हर युवा वर्ग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहता है। हमें एकजुट होकर युवाओं का यह सपना साकार करना है। बैठक में जिला महामंत्री सुनील मोटवानी, जिला उपाध्यक्ष भोमाराम डउकिया, प्रमोद गौड़, अनिल गौड़, ओमसिंह पुरोहित, दिनेश अरोड़ा, ओम सैन, महेंद्रसिंह तंवर व अविनाश पटेल आदि मौजूद थे।