- Hindi News
- नर्सिंगकर्मियों को अगले माह नियुक्ति की उम्मीद
नर्सिंगकर्मियों को अगले माह नियुक्ति की उम्मीद
भास्कर न्यूज - बालोतरा
राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले जयपुर में रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेशभर से करीब 5 हजार एनआरएचएम नर्सेज, फ्रेशर व मेडिकल कॉलेज के नर्सेज ने भाग लिया।
एनआरएचएम नर्सेज के जिला प्रवक्ता जगदीश हिंदाल ने बताया कि रैली में बाड़मेर जिले के करीब 200 नर्सेज ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ से मिला और सरकार की ओर से लगाई गई एसएलपी को वापस लेकर हाईकोर्ट के 15 प्रतिशत बोनस अंक के फैसले को आधार मानते हुए वरियता के आधार पर छह महीने पूर्व दस्तावेज सत्यापन करवा चुके नर्सेज को नियमित नियुक्ति देने की मांग की। इस पर चिकित्सा मंत्री ने फरवरी के पहले सप्ताह में नियमित नियुक्ति सूची जारी करने का भरोसा दिलाया। जिला प्रवक्ता जगदीश हिंदाल ने बताया कि अगर सरकार ने समय पर अपना वादा पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के एनआरएचएम संविदा नर्सेज अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले जाएंगे। जिले से जिलाध्यक्ष मनिराम के नेतृत्व में रमेश तिवाड़ी, नरेश सोनी, डाबुराम, कैलाश कागा, सीपी शर्मा, कमलेश जीनगर, अशोक जांगिड़, स्वरूप, हनुमान पन्नू, गौतम, महेंद्र, जयसिंह सहित करीब 200 नर्सेज ने प्रदेशव्यापी रैली में भाग लिया।