- Hindi News
- मंत्रालयिक कर्मचारियों के महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
मंत्रालयिक कर्मचारियों के महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
बाड़मेर. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा 9 फरवरी को जोधपुर में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।महासंघ के महामंत्री पीराराम शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति सदस्य पूनमचंद व्यास, नाथूसिंह, गिरधारीसिंह, कमलेश पुरोहित, संभागीय स्तर पर जैसलमेर, जालोर, सिरोही व पाली होते हुए बाड़मेर प्रवास पहुंचने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। महामंत्री शर्माने बताया कि बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आगामी 2 फरवरी को जोधपुर में राज्य के जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास के सानिध्य में आयोजित होगी। बैठक में हंसराज सोनी, किशनलाल सोलंकी, प्रीतमसिंह भूरटिया, बाबूलाल संखलेचा, रघुवीरसिंह, केदार शर्मा, कपिल शर्मा, जितेंद्र सोनी सहित कई मंत्रालयिक कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।