- Hindi News
- मनरेगा कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
मनरेगा कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
बाड़मेर. मनरेगा संविदा कार्मिक संघ के बैनर तले राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष ठाकराराम जाखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि मनरेगा संविदा कार्मिक पिछले छह साल से संविदा पर काम कर रहे हैं। पिछली सरकार ने भर्ती निकाली जिसमें आधे कार्मिकों का चयन हो गया, लेकिन आधे कार्मिक इससे वंचित रह गए। अब राज्य सरकार दुबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर पूर्णरूप से समायोजन करें, यही संघ की एक मात्र मांग है। संघ के प्रवक्ता हनुमान बेनीवाल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में तनेराज सिंह, हठेसिंह, गुलाबसिंह, लक्ष्मण चौधरी बायतु, दमाराम चौधरी सिणधरी, छेलसिंह धोरीमन्ना, महासिंह चौहटन, किशनसिंह सिवाना, हरखाराम, लेखासहायक मुकेश जैन, विजय राजपुरोहित, सत्यपाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ कई कार्मिकों ने प्रदर्शन में भाग लिया।