पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी व बोली से कृषि मंडी भूखंडों का आवंटन

लॉटरी व बोली से कृषि मंडी भूखंडों का आवंटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
श्री वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मंडी समिति बालोतरा की आवंटन समिति की बैठक मंगलवार दोपहर में मंडी अध्यक्ष रसीदा बानो की अध्यक्षता में मंडी परिसर में आयोजित हुई।
सचिव दुर्गाराम ने बताया कि बैठक में आवंटन समिति की ओर से मंडी परिसर में तीन भूखंड चिह्नित एवं रिक्त दुकानमय गोदाम लॉटरी पद्धति से आवंटित किए गए। बैठक में चारदीवारी पर स्थित दुकानों के लिए नीलामी में 24 भूखंडों का खुली बोली द्वारा नीलामी की गई। इसमें आरक्षित दर 1,47000 रुपए के विरुद्ध न्यूनतम राशि 10,90,000 रुपए एवं अधिकतम राशि 16,02,000 रुपए नीलामी बोली रही। इस प्रकार इस आवंटन से मंडी समिति को करीब 3.50 करोड़ रुपए की आय होगी। बैठक में जोधपुर कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक झबरसिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल, तहसीलदार भागीरथराम व आवेदनकर्ता, बोलीदाता तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।