- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आज से
जनप्रतिनिधियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आज से
बाड़मेर. कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय व स्वशासन संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी 29 व 30 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व बाड़मेर प्रभारी भीखाराम सिरवी ने बताया कि सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित प्रदेश के कई नेता संबोधित करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर पार्टी का फीडबैक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर के पंचायतीराज कांग्रेस के जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों का सम्मेलन बुधवार, 29 जनवरी को सुबह 10 बजे करणी पैलेस होटल, बनीपार्क जयपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से जिला प्रमुख, समस्त प्रधान, परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया है। गुरुवार, 30 जनवरी को नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका के पार्टी प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसमें जिले से नगर परिषद, बाड़मेर व बालोतरा से नगर परिषद सभापति व पार्षदों को आमंत्रित किया है। जिला प्रभारी भीखाराम सिरवी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने जिले का दौरा कर सम्मेलन में समस्त कांग्रेस जन प्रतिनिधियों से सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है।