- Hindi News
- चौपालों में बिजली समस्याओं का समाधान होगा
चौपालों में बिजली समस्याओं का समाधान होगा
बाड़मेर. राज्य सरकार की साठ दिवसीय कार्य योजना के तहत जोधपुर विद्युत वितरण निगम बाड़मेर को विभिन्न 33 के.वी सब स्टेशन पर 126 चौपालें आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके तहत अभी तक कुल 47 चौपालें जिले में विभिन्न 33 के.वी. सब स्टेशनों पर आयोजित हो चुकी हैं।