पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदन में बालोतरा को जिला बनाने की गूंज

सदन में बालोतरा को जिला बनाने की गूंज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में बालोतरा को जिला बनाने की पुरजोर मांग उठाई। चौधरी ने बताया कि क्षेत्रफल व हर दृष्टि से बालोतरा जिला बनने के लायक है, मगर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनभावना की कद्र नहीं की। अब आमजन की आवश्यकता को देखते हुए बालोतरा को जिला बना देना चाहिए। चौधरी ने बालोतरा, पचपदरा, सिणधरी, बायतु, सिवाना, समदड़ी, कल्याणपुर, मंडली व थोब क्षेत्र को मिलाकर बालोतरा को नया जिला बनाने की मांग उठाई।
दूरभाष पर चौधरी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय से जोधपुर, जालोर व पाली जिलों से सटे गांवों की कितनी अधिक दूरी है। इन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय के कामों को लेकर आने-जाने में कितनी दिक्कत होती है। जबकि बाड़मेर जिले का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि इसमें से बालोतरा को पृथक जिला बनाया जाए तो भी बाड़मेर जिले का दायरा बहुत बड़ा रहेगा। चौधरी ने बताया कि बाड़मेर में सरकारी योजनाओं का अधिकांश लाभ सीमावर्ती क्षेत्र को मिल जाता है, ऐसे में बालोतरा, बायतु, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र उपेक्षित रह जाते हैं। इसके अलावा आला अधिकारी जिला मुख्यालय पर बैठने व जिला मुख्यालय की दूरी बहुत ज्यादा होने के कारण आमजन वर्षों से त्रस्त है।