तकनीकी कर्मचारी आज करेंगे एसई का घेराव
बाड़मेर. राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा बुधवार को तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति मामले को लेकर एसई का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिले भर से तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। संभाग अध्यक्ष आईदानसिंह इंदा ने बताया कि निगम के अन्य वृतों में तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति देने का कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन बाड़मेर वृत के तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही हैं जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी मामले को लेकर बुधवार को जिले के तकनीकी कर्मचारी एसई का घेराव कर पदोन्नति का कार्य जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।